पूर्णिया के कसबा का नाम एक बार फिर गौरवपूर्ण हुआ । एमएल आर्य कॉलेज कसबा के छात्र प्रीतम कुमार इंटर कॉमर्स की परीक्षा में 393 अंक लाकर एक बार फिर से कसबे की धरती को अभिमानित किया है ।
प्रीतम पूरे जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । प्रीतम किरण देवी तथा ऋतु लाल मोदी का पुत्र है । उसने अपनी सफलता का पूरा पूरा श्रेय अपने शिक्षकों तथा अपने माता पिता को दिया है ।
प्रीतम अपनी पढ़ाई के दौरान काफी आर्थिक तंगी से दो चार होना पड़ता है । प्रीतम ने कहा कि आर्थिक तंगी के बावजूद अगर छात्रों में पढ़ाई के प्रति जुनून हो तो सफलता निश्चित तौर पर मिल ही जाती है। कसबा का यह मेधवी लाल आगे चल कर चार्टड अकाउंटेंट बनना चाहता है परन्तु उसके और उसके सपनों के बीच आर्थिक तंगी आ रही है ।
प्रीतम के टॉप होने से प्रीतम के साथ साथ पूरा परिवार तो बहुत खुश है ही ,साथ ही उसकी सफलता को लेकर एमएल आर्य कॉलेज के प्राचार्य डा. मुहम्मद कमाल बहुत संतुष्ट है और प्रीतम को बधाई भी दी । उनके अलावा युवा शक्ति के पप्पू चौरसिया,मजदूर नेता बमबम साह, भाजपा नेता मनोज कुमार मोदी, प्रताप यादव ने भी प्रीतम के सफलता पर बधाई दी है।