News by Date

गुरुवार, 19 मई 2016

इंटर परीक्षा में फेल होने के कारण फाँसी लगाकर आत्महत्या

पूर्णिया के टीओपी मधुबनी थाना अंतर्गत मिस्त्री टोला में एक छात्रा इंटर कॉमर्स की परीक्षा में फेल होने के कारण फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
             सूचना के अनुसार छात्रा का नाम खुशबू तथा उम्र 18 वर्ष थी । छात्रा इस वर्ष इंटर कॉमर्स की परीक्षा दी थी जिसका रिजल्ट गत मंगलवार को घोषित किया गया जिसमें वह असफल हो गयी । परिणाम देख कर वह काफी परेशान थी । जिसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया ।
              छात्रा की मां ने बताया कि परिणाम देखने के बाद वह खाना - पीना तक छोड़ दी थी । उसे बहुत समझाने पर भी वह समझने को तैयार नहीं थी ।  बुधवार को उसने खुद को कमरे में बन्द कर लिया था । काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मां सुलेखा देवी ने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा खोला । दरवाजा खोलते ही छात्रा छत के बांस से नीले रंग के दुपट्टे से लटकी मिली । लोगों ने कचिया के मदद से दुपट्टा काट कर छात्रा को नीचे उतारा परन्तु तब तक वह मर चुकी थी ।
             मृतका के पिता का नाम दिलीप केसरी हैं । वह आइसक्रीम बेचते है । उन्होंने बताया कि बेटी अपने परिणाम को लेकर बहुत दुखी थी । जब ये घटना घटी तो वह और उनका बेटा घर पर नहीं थे घर पर छात्रा की मां तथा बहन थी । छात्रा का परिवार मूल रूप से मधेपुरा का उदाकिशनगंज का रहने वाला है। मधुबनी के मिस्त्री टोला में वह भाड़े के मकान में कुछ समय से रह रहे थे।
           पुलिस ने माता पिता के अलावा दो और गवाहों का बयान दर्ज कर लिया है और उसी के आधार पर जांच कर रही है । आस पास के लोगों से भी पूछताछ जारी है ।