News by Date

गुरुवार, 19 मई 2016

नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ

पूर्णिया में अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है । साथ ही चुनाव से सम्बंधित सभी तिथि घोषित कर दी गयी है ।
              आरओ रविन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि नामांकन की प्रक्रिया 16 मई से आरंभ होगी तथा इसकी अंतिम तिथि 24 मई घोषित की गयी है । श्री कुमार ने साथ में ही स्क्रूटनी , नाम वापस लेने तथा मतदान की तिथि भी बताई । उन्होंने कहा कि 24 मई को नामांकन समाप्त होते ही 25 मई से स्क्रूटनी का कार्य शुरू कर दी जायगी और यह प्रक्रिया 27 मई तक चलेगी । इसके अलावा 30 मई तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है । 14 जून को मतदान होगा तथा 16 जून को मतों की गणना होगी ।
               मतदान को ले प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। नगर निगम के मीटिंग हॉल में नामांकन के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। नामांकन की प्रक्रिया वहाँ सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक चलेगी ।