पूर्णिया पूर्व प्रखण्ड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेलोरी-सनौली मुख्य मार्ग पर सतासी चौक के पास एक ट्रैक्टर का ऑटो से टकराने से यह दुर्घटना घटी । सूचना के अनुसार लगभग आधे दर्जन से ज्यादा लोग बहुत ही गम्भीर रूप से घायल हो गए है तथा एक ऑटो सवार युवक की मौत हो गयी ।
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि ट्रैक्टर बैलोरी से सौनोली की ओर जा रही थी तथा ऑटो खखरेली से बैलोरी की ओर जा रही थी । इसी बीच ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर का ऑटो से जबर्दस्त टक्कर हो गया और यह दुर्घटना घट गयी ।
घटना की जानकारी तुरंत मुफस्सिल थाना में दे दी गयी । सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी सदल बल घटनास्थल पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल पहुँचाया । परन्तु मृतक युवक की पुलिस अभी तक शिनाख्त नहीं कर पायी है ।
News by Date
बुधवार, 18 मई 2016
ट्रैक्टर और ऑटो आपस में भिरे एक की मौत