News by Date

मंगलवार, 17 मई 2016

पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन और पारित किये गए पांच प्रस्ताव

पूर्णिया में पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया । धरने में सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित किये गए ।
         पहला प्रस्ताव में पत्रकारों ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाहर करीब रात के दस बजे तक पुलिस की गश्ती रहने की बात कही । दूसरे प्रस्ताव में शहीद पत्रकार राजदेव रंजन के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की । इसके बाद के प्रस्ताव में तीन दिनों के अंदर पत्रकार के हत्यारे तथा साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की बात कही गयी ।  इसके अलावा पत्रकार की हत्या पर संवेदनात्मक अभिव्यक्ति नहीं देने वाले दलों की खबरों को सांकेतिक तौर पर न लेने का प्रस्ताव रखा गया । साथ ही सांकेतिक विरोध हेतु प्रशासन के किसी प्रकार के समारोह या खबरों का कवरेज सोमवार को नहीं किये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ।