रविवार देर रात पूर्णिया थाना चौक चंद मार्केट के पास एसएस 65 पर एक बोलोरो की टायर फटने से एक पास खड़ी बस से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी । जानकारी के अनुसार यह बोलोरो देर रात मधेपुरा जिले से हथिऔंधा से पूर्णिया आ रही थी । जिसमें नवगछिया चापर निवासी राजकुमार दास अपनी पत्नी सपना रानी का गौना कराकर रबजीत कुमार, सोनु कुमार खरवार, अभिषेक कुमार के साथ बोलेरो (बीआर11-एच 2695) से अपने घर लौट रहे थे। उसमें सवार लगभग सभी लोग घायल हो गए परन्तु ड्राइवर फरार हो गया । घायलों को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया । घायलों को ज्यादा चोट नहीं आई है उन्हें प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया गया । दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।