पुलिस की रात्रि गश्ती से एक घटना होते होते रह गया । पूर्णिया के बनमनखी में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर अपराधी अपनी बाइक और देशी कट्टा छोड़कर भाग खड़े हुए ।
जेएसआई सुबोध राव ने बताया कि रोज की तरह जब वह शनिवार की रात अपने सदल बल के साथ गश्ती पर निकले और रात के करीब 10 बजे पुलिस टीम मोहनिया बाजार पहुँची । जहाँ उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति बाइक सवार बीदल यादव के घर के सामने खड़ा होकर देशी कट्टा लहरा रहे थे, पुलिस को देखते ही दोनों बाइक और कट्टा छोड़ कर रफूचक्कर हो गए ।
पुलिस ने दोनों सामानों को जब्त कर लिया है और राव के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर बनमनखी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया ।