गत रविवार पूर्णिया के जीरो माईल चौक पर शराब के अवैध सप्लाई होने की गुप्त सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस द्वारा छापेमारी कर 55 लीटर शराब जब्त कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया ।
बाद में सदर एसडीपीओ द्वारा प्रेस कांफ़्रेंस कर इस गिरफ्तारी से सम्बंधित जानकारी दी गयी और इसकी पुष्टि की गयी । उन्होंने बताया कि सदर पुलिस को दालकोला चेक पोस्ट से शराब की खेम की सप्लाई पूर्णिया में होने की खबर मिली । खबर मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज द्वारा 5 सदस्यीय टीम का गठन कर छापेमारी की कवायद शुरू कर दी गयी । इसी बीच जीरोमाइल पेट्रोल पम्प के पास दालकोला से पूर्णिया आ रहे बाईक का पकड़ लिया गया बाइक सवार कोढ़ा थाना का मुन्ना आलम और उसका साथी छोटू आलम था । उनके पास से बजाज पल्सर बाइक संख्या - यूपी 65 बी -7489 जिसमें से दो कार्टून में 12 बोतल इंपीरियल ब्लू शराब तथा 10 बोतल रॉयल स्टैक जब्त की गयी ।
News by Date
सोमवार, 16 मई 2016
पुलिस द्वारा छापेमारी कर 55 लीटर शराब जब्त कर 3 लोंग गिरफ्तार