पूर्णिया में नगर निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का उत्साह देखते ही बन रहा है । गत शुक्रवार को मतलब अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन प्रत्याशियों ने जमकर नामांकन करवाया । कल लगभग हर वार्ड से 151 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा । इससे पहले लगभग 12 प्रत्याशी नामांकन कर चुके थे ।
बता दें कि नामांकन भरने की अंतिम तिथि 24 मई तक है । चूंकि 21 ,22 तथा 23 मई को राजकीय छुट्टी होने के कारण अब नामांकन के लिए एक ही दिन बचता है । उम्मीद है कि 24 मई को लगभग 250 तक प्रत्याशी नामांकन भर सकते है क्योंकि शुक्रवार तक 407 प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए एनआर कटाया है।
एआरओ सह डीसीएलआर रवि प्रकाश ने जानकारी दी कि शुक्रवार को 3 बजे तक 3 काउंटरों पर लगभग 151 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया । शाम तक सभी कागजातों की जाँच भी पूरी कर गयी । 17 मई को अधिसूचना जारी किया गया था और उसी दिन से नामांकन शुरु कर दि गयी थी परन्तु उन दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया । दूसरे दिन भी सिर्फ दो और तीसरे दिन सिर्फ 10 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इतनी धीमी गति से नामांकन होने का मुख्य कारण चुनाव आयोग के नामांकन के लिए पास किया हुआ नया शर्त । जिसमें प्रत्याशियों को अपनी अचल संपत्ति का मूल्यांकन निबंधित मूल्यांकक से कराना है। जिसके कारण प्रत्याशी कागज़ात बनवाने के लिए कार्यालयों की दौड़ लगाने लगे । परन्तु 20 मई को तीनों काउंटर पर भारी संख्या में प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे। एक काउंटर पर 59, दूसरे पर 42 और तीसरे पर 50 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया ।
शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में वार्ड 1 से हेमंती देवी, कृष्ण ¨सह पासवान, सुरेश पासवान, वार्ड 2 से अमृता वर्मा, कल्पना दास, पूनम देवी, मंजू कुमारी, सपना ¨सहा, मालती कुमारी, अर्चना कुमारी, रंजना देवी, वार्ड 3 से सरिता देवी, वार्ड 38 से मंजू देवी, वार्ड नंबर 42 से विभा देवी, वार्ड न. 13 से श्रीलाल महतो, राज किशोर मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, 3.सविता देवी, राजन राम, वार्ड 6 से लिपिका कुमारी, वार्ड 15 से राजेश राय, वार्ड 22 से सरिता राय, 20 से लीला देवी, 41 से अमित कुमार, 42 से विभा देवी, चंदन कुमार भगत, प्रिया कुमारी, 43 से बजलू रहमान, 44 से अवधेश कुमार, मनोज कुमार 45 से विजय कुमार उरावं, अनिल उरांव, 46 से अनिता देवी, फुलिया देवी सहित 151 प्रत्याशी शामिल हैं।
News by Date
शनिवार, 21 मई 2016
नगर निगम चुनाव चौथे दिन प्रत्याशियों ने जमकर नामांकन करवाया