पूर्णिया में फिर एक सड़क दुर्घटना घटी । टीकापटी थाना क्षेत्र के तेलडीहा एसबीआई के पास शुक्रवार को तड़के एसएच 65 पर एक ऑटो के पेड़ से टकराने पर दुर्घटना घट गयी । ऑटो में लगभग 7 यात्री सवार थे । सारे के सारे यात्री घायल हो गए । दुर्घटना इतनी जबरदस्त हुई कि दो यात्री उसमें बुरी तरह फ़ंस गए जिन्हें ग्रामीणों ने निकाला तथा सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया ।
प्रत्यक्षदर्शी सुधीर कुमार ने बताया कि जब वह सुबह शौच के लिए जा रहा था तब उसने देखा की एक ऑटो पेड़ से टकरा गयी । जिसके बाद उसमें सवार यात्री घायल हो गए तथा ड्राईवर भी घायल होने के बावजूद भाग गया । प्रत्यक्षदर्शी अकेला था इसलिए भाग कर गाँव से लोगों को बुला कर लाया । फिर सभी ग्रामीण मिलकर घायलों को बाहर निकाला । जिसमें से दो की हालत गम्भीर है । प्राथमिक उपचार ग्रामीण डॉक्टर के द्वारा ही की गयी । फिर पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
बाद में घायलों ने बयान दिया कि उनका घर भवानीपुर थाना के केमई एवं फुलवरिया गांव है, वे हिमाचल प्रदेश से मजदूरी करे लौट रहे थे। वे सुबह ही आए थे और कुरसेला स्टेशन पर ऑटो पकडे़ थे । ऑटो चालक तेलडीहा गांव के पास पहुँचते ही पुड़िया फाड़ कर खाने लगा जिससे ऑटो को संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पेड़ से जा लगा । इसके अलावा उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस भेजने के लिए रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी को फोन पर फोन किया गया लेकिन घण्टी बजती रही परन्तु किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया ।
News by Date
शनिवार, 21 मई 2016
पुड़िया खाने के चक्कर में दुर्घटना हो गयी