News by Date

रविवार, 22 मई 2016

5 डकैत संग 57 गिरफ्तार

पूर्णिया के चम्पानगर ओपी के अंतर्गत घटित लूटकांड अभियुक्तों की अंततः गिरफ्तारी हुई । इस गिरफ्तारी का निर्देशन पूर्णिया एसपी श्री निशांत कुमार तिवारी द्वारा किया गया । कुल 5 डकैतों को गिरफ्तारी हुई । साथ में घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नम्बर-बी०आर०-11 एन०,7267 ,लूटी गई राशि में से 60,000/-(साठ) हजार रूपये बरामद और सात मोबाईल एवं 03 (तीन) सिम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए के नाम तुषार कुमार उर्फ झटकन, पवन कुमार, गौरव कुमार सिंह ,विकास यादव उर्फ भिखारी तथा नीरज कुमार गुप्ता उर्फ घोलटा हैं । इनके उम्र क्रमशः 19 साल ,22 साल, 25 साल , 35 साल तथा 25 साल हैं । पहले तीन डकैत थाना-सरसी,जिला-पूर्णिया का रहने वाला है और बाकी दो डकैत चम्पानगर,थाना-के०नगर (चम्पानगर ओ०पी०),जिला-पूर्णिया का रहने वाला हैं ।
               बता दें कि दिनांक-07-05-16 को चम्पानगर ओ०पी० अन्तर्गत ग्राम मोगलाहा संथाली टोला के समीप सदानन्द गुप्ता पिता स्व० सत्य नारायण भगत साकिन-चम्पानगर,थाना-के०नगर (चम्पानगर ओ.पी.),जिला-पूर्णियाॅ से लूटपाट की घटना घटित हुई थी। जिसके अभियुक्तों गिरफ्तार कर लिया गया है ।
               सूचना यह भी है कि घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल दिनांक-06-02-16 को के०नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। जिसके विरुद्ध के०नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज थी ।
                  इसके अलावा डगरूआ थाना द्वारा 02 डकैतों को गिरफ्तार किया गया । जो सदर थाना कांड संख्या-107/04,धारा-395/397 भा०द०वि० में फरार चल रहा था।