पूर्णिया में बिजली बिल में होने वाले गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने नई पहल की है । इसके लिए बिजली विभाग द्वारा 5 कैंम्प लगाया गया है जो की प्रमंडल पूर्णिया शहरी, पूर्णिया ग्रामीण, गुलाबबाग, धमदाहा एवं बनमनखी में आयोजित किया गया है । ये शिविर 29 मई तक चलेगी ।
कल रविवार को इन कैम्पों का उद्धघाटन बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता बीपी साह द्वारा किया गया । इन कैम्पों का आयोजन जिला पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया है । कैम्प के पहले दिन 366 आवेदन जमा हुआ जिसमें से 20 का निष्पादन तत्काल ही कर दिया गया और बाकि पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है, उसका भी निष्पादन एक सप्ताह के अंदर कर दिया जायेगा। कैंप में जमा आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों का सुधार करने के लिए विद्युत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
कैंपों में बिल लॉक होना, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, भुगतान किए राशि का समायोजन न होना, एक नाम से दो बिजली बिल आना, कनेक्शन लगने के बाद पहला बिल नहीं मिलना, बिल में नाम एवं पता गलत होना, नया मीटर लगने के बाद बिल पुराने मीटर पर आना, मीटर रीडिंग के आधार पर बिल नहीं आना तथा ट्रांसफार्मर जले अवधि का बिल आना आदि शिकायतों का निष्पादन किया जायेगा ।
मीटर रीडिंग को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गयी । इस सम्बन्ध में लगभग 175 आवेदन आया । इसके अलावा पूर्णिया शहरी क्षेत्र- बिजली एसडीओ ऑफिस, बिजली कॉलोनी, पूर्णिया कैंम्प में कुल 233 आवेदन , पूर्णिया ग्रामीण--बिजली एसडीओ ऑफिस, पॉवर ग्रिड, मरंगा कैंम्प में कुल 51 आवेदन ,गुलाबबाग-- एसडीओ ऑफिस, पूर्णिया सिटी, औद्योगिक क्षेत कैंप में कुल 55 आवेदन , धमदाहा-- एसडीओ ऑफिस, नेहरू चौक, धमदाहा कैंप में कुल 9 आवेदन तथा बनमनखी--एसडीओ ऑफिस, बस स्टैंड, बनमनखी कैंप में कुल 18 आवेदन आए ।
News by Date
सोमवार, 23 मई 2016
5 कैंम्प लगाकर बिजली बिल में किया जियेगा सुधार