
कहने को नगर निगम पर स्थिति गाँव से भी बदतर!ये है वार्ड न 7 की तस्वीर, यह इस वार्ड का मैन रोड है जो न्यू सिपाही टोला होते हुए बक्सा घाट मुसहरी तक जाती है!इस वार्ड में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष करती आ रही पूर्णिया नगर निगम के लिए सड़क सबसे जटिल समस्या है। शहर की मुख्य सड़कों को छोड़ दें तो शायद ही किसी मोहल्ले या वार्ड की सड़क दुरूस्त दिख रही हो। सड़क ऐसी कि सरेराह चलते हिचकोले खाते आप किसी तरह इस पार से उस पार पहुंच जाएंगे। मुहल्ले वासी तो अभ्यस्त हो चुके हैं फिर भी गाड़ी, सवारी क्या पैदल चलना भी दुश्वार है इन सड़कों पर। न तो सड़कें चौड़ी हो पाई, न तो पक्की हो पाई। न तो सड़कों में बने गड्ढ़ों पर मिट्टी डाला गया और न ही इस दिशा में कोई पहल की गई। सड़कों की बदहाल हालत देखकर तो वो फिल्मी डायलाग याद आने लगा है, यहां की सड़कों में गड्ढे हैं या फिर गड्ढे में सड़क है।फिर चुनाव आया है यह रोड फिर चुनावी मुद्दा बनेगा और फिर लोग ठगे जायेंगे