पूर्णिया में आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन द्वारा छात्रों के समस्याओं को लेकर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन में यूनियन द्वारा मांगों की पूर्ति की मांग करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी । एआईएसएफ द्वारा कहा गया कि छात्रों के समस्याओं का निदान नहीं होने पर उनके द्वारा आगे भी आंदोलन किया जाएगा ।
आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन पूर्णियां शाखा के सदस्यों ने पूर्णिया कॉलेज के मुख्य द्वार पर जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया । स्नातक पार्ट 3 परीक्षा के परिणाम में हो रही देरी तथा छात्र के अन्य समस्याओं के तरफ भी विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं होने के मुद्दे को लेकर संघ ने जमकर विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की । स्नातक पार्ट 3 परीक्षा के परिणाम में देरी के वजह से छात्रों को बहुत परेशानी हो रही है । विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । इसके अलावा एआईएसएफ अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि एआईएसएफ के राज्य सचिव हर्षवर्धन सिंह राठौर आठ दिनों से छात्रों की समस्याओं को लेकर मधेपुरा में आमरण अनशन पर बैठे है परन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है । साथ ही छात्र नेता राहुल कुमार सिंह ने मांग पूरे नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही ।
विरोध प्रदर्शन में एआईएसएफ अध्यक्ष अभिषेक कुमार , छात्र नेता दीपक कुमार अभिषेक कुमार आदि सहित संघ के अन्य सदस्य शामिल हुए थे ।
News by Date
गुरुवार, 29 सितंबर 2016
इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन द्वारा छात्रों के समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन
