News by Date

गुरुवार, 29 सितंबर 2016

गरीबो का अनाज खा गए अनाजखोर

पूर्णिया(मोहित) सरकार ने मिल मालिको को धान दिया ताकि उसे कूट कर चावल बनाकर गरीबो के बीच बाँटा जा सके! मगर मिल संचालक उस धान को बेचकर करोड़ो की संपत्ति बना ली! अब ऐसे मिलरों की संपत्ति जब्त कर उनसे पैसे वसूलने जा रही है सरकार! मामला 2011-12, 2012-13 एवं 2013-14 का है, खाद्य निगम ने पूर्णिया के मिलरों को चावल बनाने के लिए मिलरों को धान दिया था! लेकिन सभी धान को बेचकर मिलरों के संचालक ने करोड़ो की संपत्ति बना ली! तब से लेकर आज तक इनलोगो के खीलाफ दर्जनों गिरफ्तारी वारंट, कुर्की जब्ती वारंट निकल चुकी है! मगर पुलिस की मेहरबानी तब से ये अनाजखोर छुट्टा घूम रहे है! गुलाबबाग स्थित ऐसे दर्जनों राइस मिल है जिनके पास धान रखने एवं उसके कूटने की कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी इन्हें तत्कालीन महाप्रबंधक ने धान कूटने के लिए दे दिया! मिल संचालक अपने नाते रिस्तेदारो के नाम से भी अलग से धान ले लिया!धान देने के एवज में इनसे चावल भी लेना था मगर विभाग द्वारा चावल लेने के बजाय कई किस्तो में करोड़ो का धान दे दिया! जिसका परिणाम यह हुआ की मोटी रकम होने के बाद कई मिलर मिल बंद करके फरार हो गए! फरार मिलर गुलाबबाग सदर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है जो आराम से पुलिस की मेहरबानी से घूम रहे है यहाँ तक की पैरवी करने के लिए थाने भी जाते है! जबकि इनके खीलाफ अब तक दर्जनों वारंट, कुर्की जब्ती का वारंट निकल चूका है! इनपर दर्जनों वारंट होने, गिरफ्तारी वारंट होने, कुर्की जब्ती के आदेश के बाबजूद भी आज तक न गिरफ्तारी हुई न कुर्की जब्ती! जबकी इस बाबत जिला नीलामी पत्र पदाधिकारी द्वारा बार बार एसपी को रिमाइंडर भी दिया गया है! अब सरकार आर्थिक अपराध शाखा को केस स्थानरित कर रही है जो इनकी गिरफ्तारी के साथ साथ सम्पति भी जब्त करेगी!
---------------------------------------
---------------------------------------
इनके खीलाफ है गिरफ्तारी वारंट

1.अमरेश प्र जायसवाल, दीपक राईस मिल पूर्णिया, शीशाबाड़ी चौक, कसबा, जिला- पूर्णिया

गबन- 4596404.47 लाख

2.महेंद्र प्र जायसवाल, महेंद्र मिनी राइस मिल, चंदन नगर गुलाबबाग़ जिला-पूर्णिया

गबन- 39999579.50 लाख

3.राजेश कुमार साह, मेसर्स आरएस फ़ूड इंडस्ट्रीज, बेलौरी थाना- रानीपतरा जिला-पूर्णिया

गबन-7012250.45 लाख

4.सुरेश प्रसाद, मेसर्स न्यू शिवशक्ति उधोग, चन्दन नगर, गुलाबबाग़, बायपास रोड, जिला-पूर्णिया

गबन- 979915 लाख

इनके खीलाफ कुर्की वारंट है
-------------------------------------
5.सुजीत कुमार, न्यू गणपति उधोग,चंदन नगर गुलाबबाग़, जिला- पूर्णिया

गबन-7756476 लाख

6.अमित जायसवाल, माँ अन्नपूर्णा राइस मिल, चन्दन नगर गुलाबबाग़, जिला- पूर्णिया

गबन- 1507910.60 लाख

7.सच्चिदानंद जायसवाल, विजय मिनी राइस मिल, चन्दन नगर,बायपास रोड, गुलाबबाग, जिला-पूर्णिया

गबन-1127468.63 लाख

8. अभिषेक कु झा, माँ दुर्गा मॉडर्न राइस मिल, बेलौरी,थाना-मुफस्सिल जिला-पूर्णिया

गबन-1937145.66 लाख

9.सबिता गुप्ता, मेसर्स एमके मॉडर्न राइस मिल, लाइन बाजार,थाना-के हाट जिला-पूर्णिया 
गबन- 4868820.95 लाख