News by Date

बुधवार, 28 सितंबर 2016

गैस एजेंसी की मनमानी से तंग उपभोक्ताओ

पूर्णिया। शिवम गैस एजेंसी की मनमानी से तंग उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के सामने पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाईवे को करीब एक घंटे तक जाम कर गैस एजेंसी के मालिक एवं अनुमंडल प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस एजेंसी द्वारा गैस की उपलब्धता रहने के बावजूद वितरण नहीं किया जाता है। वितरण के संबंध में पूछताछ करने पर एजेंसी में कार्यरत कर्मी उपभोक्ताओं के साथ दु‌र्व्यवहार करना शुरू कर देते हैं। एजेंसी नियम कायदे से नहीं कार्यरत कर्मचारियों के मनमर्जी से संचालित होता है। एजेंसी के मुख्य द्वार पर स्टॉक संबंधित सूची अपडेट नहीं की जाती है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी की शिकायत लिखित रूप से कई बार अनुमंडलाधिकारी से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण एजेंसी के संचालक एवं कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ता द्वारा स्टेट हाईवे को जाम किए जाने के कारण हाइवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई बाद में धमदाहा ने पुलिस मौके पर पहुंची एवं समझा बुझाकर जाम हटवाया।

सांभर - जागरण