जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव व विधाक नरेंद्र नारायण यादव पर वाट्सएप पर गलत संदेश भेजना मधेपुरा के जिप सदस्य को भारी पड़ गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मधेपुरा [जेएनएन ]। जदयू के वरीय नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव तथा विधायक नरेंद्र नारायण यादव पर वाट्सएप पर गलत टिप्पणी करने पर पुलिस ने जिप सदस्य रोहित सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ जदयू की प्रखंड अध्यक्ष रेणु कुमारी ने थाना में शिकायत की थी। गिरफ्तार जिप सदस्य के ऊपर नौकरी के नाम पर ठगी की प्राथमिकी भी पटना के एक थाना में दर्ज है।
वाट्सएप पर गलत संदेश के बारे में जदयू की प्रखंड अध्यक्ष रेणु कुमारी ने थाने में चौसा पूर्वी के जिप सदस्य चन्दन कुमार उर्फ रोहित सोरेन पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि सोरेन ने उनके मोबाइल पर सांसद शरद यादव व विधायक नरेंद्र नारायण यादव पर गलत टिप्पणी कर वाट्सएप से मैसेज भेजा था। इसके बाद थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने जिप सदस्य रोहित सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।
संभार - जागरण