News by Date

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

ईद उल अज़हा का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडल में ईद उल अज़हा का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । साथ ही सुरक्षा की भी उत्तम व्यवस्था देखने को मिली ।
              सुबह क़रीब साढ़े आठ बजे अनुमंडल मुख्यालय के दर्जी पट्टी ,विशनपुर के मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के दौरान मस्जिद के आस पास सुरक्षा व्यवस्था एकदम सुदृढ़ रही । नमाज की अदायगी के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लगकर ईद उल अज़हा की मुबारकबाद दी । इसके अलावा लोगों ने गरीबों को दान भी दिया और बच्चों को ईदी भी दी ।
         नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनुश्चित करने हेतु डी एस पी कुंदन कुमार,बनमनखी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह वहाँ खुद मौजूद रहे ।