पूर्णिया में आज उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीयों की साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को विभन्न बिंदुओं को उठाकर निदेश दिए गए।
इस बैठक के माध्यम से सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों को विद्युत सर्वे एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के डाटा डिजिटाइलेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति अनुदान हेतु पंचायत अनुश्रवण समिति से पारित सर्वेक्षण सूची का प्रकाशन कर दावा आपत्ति लेने एवं उसका निवारण करने का निर्देश दिया गया । सभी लंबित डी०सी० विपत्रों के समायोजन हेतु कार्रवाई करने को कहा गया । शिक्षकों के प्रोन्नति से सम्बंधित मामले के निष्पादन का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया । सिविल सर्जन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमौर,बैसा एवं कसबा में जन्म/मृत्यु पंजीकरण को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया । बैठक में विभिन्न नोडल पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे ।
वहीं दूसरी तरफ जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति के बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में बकरीद के दिन सुरक्षा को चुस्त रखने हेतु स्टैटिक दण्डाधिकारी तथा पुलिस बल नमाज स्थल पर तैनात रखने का निर्देश दिया गया । इसके अलावा नमाज स्थल की साफ -सफाई सुनिश्चित कराने,किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर पर तुरंत संज्ञान लेने आदि के भी निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को आने वाले महीनों में होने वाले त्यौहारों के अवसर पर अत्यधिक सजग और सतर्क रहने को कहा गया । इस शांति समिति बैठक में बायसी विधायक अब्दुल सुब्हान,उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे ।
News by Date
सोमवार, 12 सितंबर 2016
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समन्वय बैठक
