पूर्णिया के मरंगा थाना के हरदा में बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली चला कर मक्का व्यवसायी को घायल कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिया गया । घायल व्यवसायी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।
पूरी घटना इस प्रकार है कि करीब दोपहर 3 बजे मक्का व्यवसायी संजय मेहता और मौसम कुमार गुलाबबाग से पटवा बेचकर लौट रहे थे कि इसी क्रम में रास्ते में दो अपराधी बाइक से उनका पीछा कर रहे थे और हरदा के सत्संग मंदिर के पास पीछे से उनपर गोली चला ,जो संजय मेहता के बांह में लगकर निकल गयी और वह घायल हो गया । जिसके बाद अपराधी रुपयो का बैग लेकर फरार हो गए ,जिसमें लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये होने की सूचना मिली है । घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची और घायल व्यवसायी को अस्पताल पहुँचाया । व्यवसायी के साथी मौसम कुमार को ज़्यादा चोट नहीं आई है ।
News by Date
सोमवार, 19 सितंबर 2016
मक्का व्यवसायी को घायल कर डेढ़ लाख रुपये लुटे
