
पूर्णिया : पूर्णियां चैंबर्स आॅफ कामर्स ने किया बैठक का आयोजन जीएसटी बिल पर की गई चर्चा शहर के एक निजी होटल में पूर्णियां के चैंबर्स आफ कामर्स की बैठक आयोजित की गई । मुख्य रूप से इस बैठक में व्यवसाईयों ने शिरकत किया। चैंबर्स आफ कामर्स के नये भवन के निर्माण को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई । इस भवन को कैसे बनाया जाय और कितनी राशि इस मद में खर्च होगी इन सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया । पूर्णियां आकाशवाणी के सामने स्थित जमीन के समीप चैंबर्स आफ कामर्स का नया भवन निर्माणाधीन है। व्यवसायी वर्ग के लोग भवन के निर्माण में अपेक्षित सहयोग दे रहे हैं ।
इसके अलावे सभी व्यापारियों से ईमानदारी पूर्वक काम करने के साथ साथ समय पर टैक्स अदा करने की अपील की गई । साथ ही वस्तु सेवाकर अधिनियम की जानकारी के लिए व्यवसायियों ने कार्यशाला का आयोजन करने का प्रस्ताव रखा । संघ के अध्यक्ष ने आयकर की नई योजना से व्यापारियों को जुड़ने की सलाह दी । इस बैठक में व्यापारियों ने अपने अपने सुझाव भी रखे । इस बैठक में संघ के अघ्यक्ष जगत लाल वैश्यंत्री महासचिव नीरज खेमका सचिव आदित्य केजरीवाल कोषाध्यक्ष राजेश लोहिया डीएन चैधरी राकेश कुमार रामनारायण सिंह सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
News by Date
सोमवार, 19 सितंबर 2016
पूर्णिया : चैंबर्स आॅफ कामर्स की बैठक हुई