News by Date

रविवार, 18 सितंबर 2016

शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि

बनमनखी नेहरू चौक पर जम्मू के उरी स्केटर में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।
           जम्मू में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनमनखी नेहरू चौक पर सभी स्थानीय व्यवसायी और स्थानीय लोगों द्वारा मोमबत्ती जला कर शोक व्यक्त किया गया। लोगों में दुःख और रोष साफ दिखाई दे रहा था । उन्होंने सरकार से मांग की कि शहीदों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए । इसबार दुश्मनों को जरूर जवाब मिलना चाहिए । उन्हें हमारे शहीदों के शहादत की कीमत चुकानी होगी । सरकार जल्दी कार्रवाई करें ,यह भी मांग उनके द्वारा की गयी ।
          श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान अशोक पोद्दार,राम कुमार गुप्ता ,शिव शंकर तिवारी,सूरज  गुप्ता ,सुदेश गुप्ता ,अंकित कुमार,रूपक सोनी ,कमल कुमार तथा अन्य लोग मौजूद थे ।