स0सू0,कसबा(पूर्णिया)-: कसबा विधायक मो0 आफाक आलम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कसबा का अचौक निरक्षण किया | निरक्षण के दौरान विधायक श्री आलम ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी के लेकर चिकित्सका पदाधिकारी कि जमकर क्लास ली | साथ ही रोगियों को दिए जाने वाले भोजन को भी चख कर देखा तथा खाने में गुणवत्ता कि कमी को लेकर आपूर्तिकर्ता को सुधार लाने का आदेश दिया | विधायक श्री आलम अस्पताल में इलाजरत मरीजो से मिले तथा उनकी परेशानियों से भी अवगत हुए | अस्पताल में कई महिला रोगियों ने विधायक को बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सका के नहीं रहने से यहाँ महिला मरीज को अपना इलाज करवाने में कठिनाई होती है | जिस कारण मजबूरन एएनएम से इलाज करवाने पड़ते है | इस पर विधायक ने खेद जताते हुये कहा कि प्रखंड के तेरह पंचायत समेत अमौर,डागुरुआ, जलालगढ़ प्रखंड के मरीज यहाँ आकर अपना इलाज करवाते है | ऐसे में अस्पताल में एक भी महिला चिकित्सक के नहीं रहने से महिला रोगियों को इलाज करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है | विधायक श्री आलम ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जल्द ही अस्पताल में महिला चिकित्सक कि नियुक्ति करवाई जाएगी | साथ ही विधायक श्री आलम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद मंडल से कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र जियनगंज को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा गया है | वही विधायक श्री आलम ने अस्पताल प्रभारी डॉ0 आर पी मंडल को 24 घंटे अस्पताल में रहने कि नसीहत दी | डॉक्टर तथा ए एन एम अस्पताल रहकर मरीज का देखभाल करने की भी सलाह दी | वही विधायक से अस्पताल प्रभारी डॉ आर पी मंडल ने कहा कि ऐनोथोसिया (बेहोश करने वाले कर्मी की कमी के कारण मरीज का ऑपरेशन नहीं हो पाता है )साथ चाइल्ड स्पेशलिस्ट नहीं है जिससे बच्चो का ईलाज सही ढंग से नहीं हो पाती है | वही फ़र्मासिस ,ड्रेसर फिजियोथेरपी स्पेलिस्ट विज़न सेंटर नहीं है | अस्पताल में भवन निर्माण हो गये लेकिन बेड की व्यवस्था अभी तक उपलब्ध नहीं हो पायी | जिससे मजबूरन ज़मीन पर मरीज की ईलाज होती है | वही विधायक श्री आलम निरक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी देख काफी भड़क गए और अस्पताल कर्मियों को जमकर फटकार लगाई | बेबी रिसर्च रूम में तंबाकू देख ए एन एम को फटकार लगाई | वही अस्पताल कर्मियों से पूछे गये सवाल में कि कितने प्रकार कि दवाई अस्पताल में उपलब्ध है कर्मी ने बताया कि 112 प्रकार कि दवाइया में मात्र 20 प्रकार दवाई उपलब्ध नहीं है 92 प्रकार का दवाई अस्पताल में उपलब्ध है | साथ ही विधायक श्री आलम ने रोगी के लिए बनाये गये खाने कि जाँच को लेकर रसोई घर पहुँचे वहाँ भी रसोई घर में फैली गंदगी देख रसोइया को फटकार लगाई साथ ही दाल की गुणवत्ता कि भी जाँच की | निरीक्षण के दौरान विधायक मो0 आफाक आलम के साथ, नपं उपाध्यक्ष मो0 हसमत राही, विधायक प्रतिनिधि अवधेश साह, मंजूर आलम, मो0 इब्राहिम मौजूद थे |
