माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन बनमनखी भारतीय जनता पार्टी द्वारा काफी धूमधाम से मनाया गया । जन्मदिन के अवसर पर पूरी साज सजावट की गयी और कार्यक्रम के दौरान विधायक तथा बीजेपी नेताओं सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता ने मौजूद रहे ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के कार्यक्रम का आयोजन उनके पार्टी द्वारा बनमनखी मुख्य बाजार में किया गया था । मुख्य बाजार को पूरी तरह गुब्बारे तथा पताकों के सजाया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के फ़ोटो पर टीका लगाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिनमनाया ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक कृष्ण कुमार ऋषि,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया,ग्रमीण अध्यक्ष दिलीप झा ,लाल बिहारी यादव,मुकेश पांडेय,मो० साकिब अली,मो० ईरशाद आलम ,दिनेश चौधरी,रणजीत गुप्ता,राहुल अग्रवाल,डा० जय प्रकाश झा,महेश पौद्दार आदि सहित ढेरों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
News by Date
शनिवार, 17 सितंबर 2016
नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया

