News by Date

शनिवार, 17 सितंबर 2016

बनमनखी : रोड गंदगी के वज़ह से झील में तब्दील

बनमनखी स्टेशन के सटे रेलवे माल गुदाम रोड गंदगी के वज़ह से झील में तब्दील हो गया है , इस सड़क में अवस्तिथ है बनमनखी का आस्था का प्रतीक दुर्गा मंदिर , शिव पार्वती मंदिर ,प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्कुल ,तेल डिपू, सिनेमा हॉल, इनके अलावा यह सड़क धोकरधड़ा ,नगर के वार्ड 14,17, 13 आदि जाने का मुख्य साधन है ,अभी सड़क की इस्तिथि है कि स्कुल जाने वाले बच्चे, मंदिर जाने वाले श्रद्धालु ,समूचे अनुमंडल से आने वाले डीलर तथा आम नागरिक किस तरह इस हो कर गुजरते हैं वही बता सकते है ,सड़क में विशाल गड्ढे है जिसमे हर समय कीचड़ का जमावड़ा रहता है ,सूअर की टोली उसमे विचरण करते रहती है ।
इस सड़क के जमीन का हक रेलवे का है ,इसलिए नगर पंचायत इसे नहीं बनती है ,रेलवे को इसका मरम्मत किये बरसो बीत गये । जबकि इस सड़क के आगे अनुमंडल अस्पताल रेलवे ढला , सुमरित स्कुल से वीर कुंवर सिंह चौक तक भी रेलवे की जमीन पर बिहार सरकार की एजेंसी सड़क बनाती है । बनमनखी धामढहा सड़क के अंर्तगत यह क्षेत्र पड़ता है । तो फिर माल गुदाम सड़क क्यू लावारिस बना हुआ है । रेल अधिकारी और बिहार सरकार के अधिकारी तय करे की इसका निर्माण कौन करेगा ।निकट ही दुर्गा पूजा है दूर दूर से श्रद्धालु आते है ।