News by Date

शनिवार, 17 सितंबर 2016

पूर्णिया शहर में जहाँ - तहाँ गाड़ी लगाने वालो की अब मुश्किले बढ़ी

पूर्णिया शहर में जहाँ - तहाँ लगने वाल रोड साइड में टेम्पु और अन्य गाड़ियों के खड़े कर सवारियों को चढ़ाने उतारने के कारण लगने वाले जाम से अन्य लोगो को हमेशा परेशानी का सामना करना परता है ।

इन्हीं परेशानियों को देखते हुए , पूर्णिया परिवहन विभाग ने  कार्रवाई शुरू कर दी है । डीटीओ कृष्ण कुमार सिंह सहायक खजांची थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवानों के साथ बस स्टैंड पहुंचकर रोड किनारे लगने वाले वाहनों को हटाने का निर्देश दिया । डीटीओ ने कहा कि सड़क किनारे वाहन लगाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा । नियम का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ।

शायद अब परिवहन विभाग की इस करवाई से आम जनता को रोज़ लगने वाले जाम से थोड़ी राहत मिले ।