अंधविश्वास का एक मामला पूर्णिया के रूपौली में सामने आया जहाँ अंधविश्वास को आधार बना कर एक वृद्ध को तेजाब पिला दिया गया ।
पूरी घटना इस प्रकार है कि पूर्णिया के रूपौली प्रखंड गोड़ियर पूरब पंचायत के मालटोला में एक सत्तर वर्षीय वृद्ध व्यक्ति पर जादूटोना का आरोप लगाकर जबरन तेजाब पिला दिया गया । जिसके बाद वृद्ध की हालत खराब है । पीड़ित वृद्ध व्यक्ति के पुत्र द्वारा दिए सूचना के अनुसार उसके पिता लखन महतो गाँव में झाड़ फूँक का काम किया करते हैं । दो दिन पूर्व गाँव के वकील महतो की बेटी किसी वजह से बीमार पड़ गई । जिसके कारण वकील महतो ने वृद्ध पर जादू टोना का आरोप जड़कर जबरन तेजाब पिला दिया । लखन महतो बुरी तरह झुलस गया है और उसकी आँख पर भी तेजाब का असर हुआ है । ग्रामीणों के मदद से वृद्ध को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है ।
मामले के सम्बन्ध में प्राथमिकी टीकापट्टी थाने में दर्ज किया गया है । पुलिस अभी तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और तीन आरोपियों की खोज कर रही है ।
News by Date
शुक्रवार, 16 सितंबर 2016
वृद्ध व्यक्ति पर जादूटोना का आरोप लगाकर जबरन तेजाब पिलाया
