पूर्णिया: विद्युत कंज्यूमर्स को विभाग ने नया तोहफा दिया है। अब उपभोक्ता को बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के सवाल पर कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। पूर्णिया के नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए कंज्यूमर केयर सेंटर खोला है।
यह कंज्यूमर केयर सेंटर 24 घंटे चालू रहेगा और ड्यूटी पर विभागीय कर्मचारी तैनात रहेंगे। जैसे ही किसी को तो कोई समस्या होगी फोन नंबर 0645424267 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है। समस्या दर्ज होने के साथ संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर वहां पहुंच जाएंगें और तकनीकी कर्मचारी के साथ बिजली को ठीक कर देंगे। इस सुविधा के लिए ग्राहक को कोई पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड विद्युत आपूर्ति कार्यपालक अभियंता रमेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि
इस सुविधा के साथ-साथ कंजूमर के बिल संबंधित समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक महीने की 15 तारीख को बिजली बिल सुधार के लिए कैंप लगाया जाएगा और सभी समस्याओं को अगले 15 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। विभाग की इस सुविधा से उपभोक्ताओं में खुशी की लहर है।
News by Date
शुक्रवार, 16 सितंबर 2016
पूर्णिया: विद्युत कंज्यूमर्स के लिए खुशखबरी
