News by Date

शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

जानकीनगर स्टेशन पर 20 सितंबर को धरना प्रदर्शन

पूर्णिया के जानकीनगर स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के आवागमन के लिए आवाज उठाने की तैयारी की जा रही है । जानकीनगर स्टेशन पर अब पूर्व के तरह सारी एक्सप्रेस ट्रेने नहीं ठहरती है । ऐसे में इस स्टेशन के उत्थान के लिए जरूरी है कि यहाँ एक्सप्रेस ट्रेने रुके ।
   भारत स्वाभिमान ट्रस्ट नामक जानकीनगर के युवाओं का एक संगठन है जो जानकीनगर स्टेशन पर पूर्व की तरह रेलवे परिचालन करवाने की पहल करने के लिए धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है । चूंकि पहले छोटी लाइन के समय सहरसा-कटिहार रेलखंड से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेन जानकी एक्सप्रेस, हरिहरनाथ एक्सप्रेस आदि का ठहराव जानकीनगर स्टेशन था परन्तु बाद में चली एक्सप्रेस ट्रेने जानकी और कोसी यहाँ नहीं ठहरती है । ऐसा में जानकीनगर की जनता रेलवे से खिन्न है । फलस्वरूप जानकीनगर की जनता ने भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के बैनर तले इस मुद्दे को लेकर 20 सितंबर को धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है । जिसके संदर्भ में स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंप दिया गया है ।
              भारत स्वाभिमान के जानकीनगर प्रभारी बैजू सिंह, संजीव कुमार रंजू, विमल कुमार दास, दीपक कुमार पिंटू, आशीष आलोक, गुलाबचंद आदि ज्ञापन के समापन के समय स्टेशन पर मौजूद थे ।