News by Date

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

पूर्णिया सदर विधायक ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को विभिन्न मांग सोपें एवं पूर्णिया आने का दिया न्योता

सदर विधायक विजय खेमका ने भारत सरकार के रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु से दिल्ली में मुलाक़ात कर पूर्णिया एवं सीमांचल की विभिन्न मांगों को रखा | सदर विधायक ने 2008 बाढ़ त्रासदी के आठ वर्षों बाद पूर्णिया – सहरसा को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए पूर्णिया कि जनता कि ओर से रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया | विधायक ने क्षेत्र कि विभिन्न मांगों के साथ ही रेल मंत्री को पूर्णिया आने का न्योता भी दिया जिसे मंत्री ने स्वीकार करते हुए जल्द ही दौरे कि बात कही |
सदर विधायक ने क्षेत्र में रेल विकास के लिए निम्न मागें रखी जिसपर रेल मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया  |

1. 12423/12424 डिब्रूगढ-नई दिल्ली राजधानी एवं 12435/12436 गुवाहाटी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन वाया पूर्णिया-सहरसा चलाया जाय |
2. 12487/12488 सीमांचल एक्सप्रेस में पेंट्रीकार एवं प्रथम एसी की सुविधा शुरू की जाय एवं दुतीय एसी की संख्या बढाई जाय |
3. 13159/13160 जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन किया जाय |
4. 13163/13164 सहरसा-सियालदह हाटे बजारे एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन वाया पूर्णिया चलाया जाय | 
5. 15707/15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 15713/15714 कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, 18181/18182 कटिहार-टाटानगर लिंक एक्सप्रेस, एवं 12567/12568 राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेनों का विस्तार कर पूर्णिया जंo से चलाया जाए |
6. 15283/15284 जयनगर-कटिहार जानकी एक्सप्रेस का पूर्णिया कोर्ट स्टेशन, जानकीनगर तथा मुरलीगंज स्टेशनों पर ठहराव किया जाय एवं 18688/18689 कोशी एक्सप्रेस को पूर्णिया जंo से चलाया जाय |
7. जानकी एक्सप्रेस एवं कोशी एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्री सुविधा हित में समय-सारणी में बदलाव किया जाए |
8. पूर्णियाँ जंo से मुम्बई एवं चेन्नई के लिए सुपरफ़ास्ट ट्रेन चलाई जाए |
9. पूर्णिया जंo स्थित खुश्कीबाग़ रोड-ओवरब्रिज का चौडीकरण कर 4 लेन का बनाया जाय, रामबाग रेलवे गुमटी एवं कसवा-जोरा रेलवे गुमटी पर रोड-ओवरब्रिज का निर्माण किया जाय |
10. बनमनखी जंo पर वाशिंग पिट एवं मुरलीगंज स्टेशन पर रेक पॉइंट का निर्माण किया जाय |