पूर्णिया में बिहार लोकल बॉडिज इम्पलाइज फेडरेशन से संबद्ध पूर्णिया नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नगर निगम में जम कर धरना प्रदर्शन किया गया । नगर निगम के सारे कर्मचारी एकजुट होकर अपने मांगों को पूर्ति हेतु सारे कामों का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया । साथ ही उनके द्वारा निगम में किसी प्रकार के कार्य होने नहीं दिया गया ।
नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कल सुबह लगभग 10 बजे के क़रीब नगर निगम ऑफिस में बैठे कर्मचारियों को बाहर कर ऑफिस में ताला जड़ दिया और गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया । धरने में शामिल कर्मचारी बहुत ही गुस्से में नज़र आए । इस प्रदर्शन में महिला कर्मचारी तो और बढ़ कर हिस्सा लेती नजर आई । महिला कर्मचारीयों ने हाथ में झाड़ू और डंडा लेकर जमकर हंगामा किया । उनके खतरनाक तेवर देखकर पूरे नगर निगम का वातावरण बदला सा दिखाई दिया । आंदोलनकारियों द्वारा नगर निगम का सारा काम ठप कर दिया गया । उनके द्वारा नगर निगम कर्मियों को क्या बाहर से आए आम लोगों को भज अंदर घुसने नहीं दिया गया । इस आंदोलन में सफाई कर्मी भी शामिल रहे । आंदोलनकारियों द्वारा सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर आदि को भी नगर निगम के परिसर से बाहर ले जाने नहीं दिया गया,इसमें इन वाहनों के चालकों के भी पूरा साथ दिया । सफ़ाई नहीं होने के संदर्भ में संज्ञान लेने आए वार्ड पार्षद ,सफाई कर्मियों के बिगड़े तेवर देखकर बाहर से ही वापस जाने में अपनी भलाई समझी । दिनभर निगम का काम नहीं हुआ और निगम के अधिकारीयों को भी बाहर ही बैठना पड़ा ।
आंदोलनकारियों ने कहा कि इस वर्ष 7 मई को संघ द्वारा नगर आयुक्त को कर्मियों के समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया था तथा हाल में भी पुन: 24 अगस्त को सौंपा गया परन्तु उनकी मांगों का संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है । अंततः उनके पास इस प्रकार का आंदोलन करना ही एक मात्र रास्ता बचा था ।
सफाई कर्मी और संघ के सदस्य आउटसोर्सिंग को समाप्त करने की मांग कर रहे थे । उनका कहना था कि आउटसोर्सिंग के कारण स्थानीय सफाई कर्मियों के अधिकारों का हनन हो रहा है । आउटसोर्सिंग में भी स्थानीय सफाई कर्मी ही काम करते है परन्तु उन्हें उचित मज़दूरी नहीं मिलती है । इसलिए वे स्थानीय सफाई कर्मियों के नियुक्ति की भी मांग की। इसके अलावा छठे वेतन का बकाये का भुगतान, एसीपी का लाभ, स्थापना उपसमाहर्ता के ज्ञापन 1991 18 अगस्त 2015 को लागू किया जाय, कालबद्ध प्रोन्नति , कार्य के आधार पर हो वेतनमान, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हो, एक कर्मी एक पद एवं तीन वर्ष के अंतराल पर स्थानांतरण की व्यवस्था लागू हो, सफाई कर्मियों एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मी को जूता, छाता, साइकिल एवं वर्दी दिया जाय, आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन दुगुना किया जाय, वर्तमान वेतन वृद्धि पर आदेश एवं बकाये वेतन वृद्धि का भुगतान तथा निगम में सफाई कार्य हेतु 200 भंगी, आदिवासी कर्मियों की नियुक्ति आदि मांग उनके आंदोलन में मुख्यता शामिल रहे ।
News by Date
गुरुवार, 15 सितंबर 2016
पूर्णिया नगर निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने जम कर किया हंगामा
