"हाय रे हाईमास्क "
बनमनखी में लाखों के खर्च कर लगाया गया हाईमास्क लेम्प अब बनमनखी वाशी को मुँह चिढ़ा रहा है ।
एक तरफ स्मार्ट सिटी की चर्चा होती है ,जहाँ तमाम आधुनिक सुविधाओं की बात होती ,चकाचक रौशनी की बात होती है ,एक तरफ बनमनखी नगर पंचायत का क्षेत्र है जो स्मार्ट होने के बजाय जो सुविधा उपलब्ध है उसका सही से उपयोग के मरम्मत के अभाव में नहीं हो पा रहा है । बनमनखी में पांच जगह हाईमास्क लेप्म्प लगे है ,जब ये लेम्प लगे थे तब कुछ दिनों तक रात में बनमनखी वासियो रात में भी बनमनखी के नगर होने की अनुभूति होती थी ,कुछ समय तक रात में सारा क्षेत्र रात में जगमग करता था ।
हाईमास्क लेम्प विधायक फंड से नगर क्षेत्र में प्रकाश मेडिकल के पास,नेहरू चौक, बस स्टेंड चौक, ह्रदय नगर चौक तथा पंचायत क्षेत्र में जानकी नगर चौक, सरसी चौक, धरहरा चौक पर लगाया ।कुछ दिनों जलने का बाद मरम्मत के आभाव में कुछ दिनों जलने के बाद शोभा की वस्तु बन गयी ।
इसका जिम्मेदारी किसकी है मरम्मत करने की आज तक क्षेत्र की जनता पता करने में परेशान है, सब का यही कहना है जो हाईमास्क जहाँ जिस पंचायत या नगर पंचायत में पड़ता है उसकी जिम्मेवारी उससे सम्बन्धित अधिकारी और कमिटी को दिया जाय ।
News by Date
गुरुवार, 15 सितंबर 2016
लाखों के खर्च से बना हाईमास्क लेम्प बेकार
