आज पूर्णिया के जानकीनगर स्टेशन पर रेलवे से सम्बंधित कई मांगों को लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के बैनर तले तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से धरना प्रदर्शन किया गया । धरना की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रामनगर फरसाही के मुखिया श्री विरेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा किया गया । धरने से सम्बंधित मांगों की सूची स्टेशन प्रबंधक को सौंपी गई ।
धरने के माध्यम से रखे गए मांगों में,पूर्व की भांति जानकीनगर स्टेशन से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का फिर से यहां ठहराव,बड़ी लाईन बनने के बाद प्लेटफॉर्म न० 1 और 2 ऊपरी पैदल पथ नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है तो ऊपरी पैदल पथ का निर्माण,जानकीनगर रेलवे स्टेशन के दोनों ओर के रेलवे के अधिकार के क्षेत्र में पड़ने वाले सड़क मार्ग को शीघ्र पक्की करवाना चूंकि इस सड़क के कारण बरसात में पानी लगने के चलते बहुत परेशानी होती है,मुख्य मांग रही ।
धरने में रामनगर फरसाही के सरपंच ,भारत स्वाभिमान के सदस्य श्री सुदर्शन सम्राट, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ,पूर्व सरपंच श्री नित्यानंद पासवान, मधुबन के पूर्व सरपंच और मुखिया प्रतिनिधि श्री रमेश पासवान, सरपंच प्रतिनिधि श्री संतोष गिरी, भाजपा के प्रखंड प्रवक्ता सह प्रखंड कोषाध्यक्ष श्री बद्री प्र० यादव,भाजपा नेता श्री किशोर कुमार दास,मधुबन से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि और भारत स्वाभिमान के वरिष्ठ सदस्य श्री गुंजन शर्मा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष श्री संजीव कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री प्रेमशंकर भगत के साथ भारत स्वाभिमान के सभी सदस्यों ने पूरी पूरी भागेदारी निभाई । उसके अलावा आयोजन में श्री विमल कुमार दास, श्री हरेन्द्र सिंह, श्री संजीव कुमार "रंजू", श्री आशीष कुमार आलोक, श्री मिथिलेश कुमार, श्री अक्षय कुमार आदि सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी शामिल थे ।
News by Date
मंगलवार, 20 सितंबर 2016
जानकीनगर स्टेशन पर रेलवे से सम्बंधित कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया
