News by Date

बुधवार, 21 सितंबर 2016

सड़क दुर्घटना में पूर्णिया के एक डॉक्टर की मौत

NH 57 पर पिपरा खुर्द के पास में हुए सड़क दुर्घटना में पूर्णिया के एक डॉक्टर की मौत हो गयी । हादसे के शिकार कुल तीन लोग हो गए और सभी की मृत्यु दुर्घटना स्थल पर ही हो गयी ।
           मिली जानकारी के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ए०के० मंडल अपनी कार से दरभंगा की ओर जा रहे थे कि रास्ते में NH 57 पर पिपरा खुर्द के पास एक तेज गति में आती ट्रक ने चिकित्सक की कार को टक्कर मार दी । कार में डॉक्टर के अलावा  ड्राइवर और डॉक्टर के सहयोगी भी मौजूद थे। तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना के अनुसार आरोपी ट्रक ड्राईवर फ़रार है ।