News by Date

गुरुवार, 22 सितंबर 2016

खुशकीबाग में विनोद कुमार राजकुमार कपड़ा के थोक विक्रेता के दुकान सेल्स टैक्स का छापा

पूर्णिया के खुशकीबाग में विनोद कुमार राजकुमार नाम के कपड़ा के थोक विक्रेता के दुकान में सेल्स टैक्स विभाग की टीम द्वारा छापामारी किया गया । विक्रेता पर लम्बे समय से टैक्स चोरी करने का आरोप है और स्टॉक एवं बिल में हेरा फेरी सामने आया । गत बुधवार को छापेमारी की प्रक्रिया दिन के 1 से लेकर देर रात तक चली। छापेमारी के दौरान दुकान को बंद रखा गया ।
            छापेमारी करने वाली टीम के प्रतिनिधि वाणिज्य कर विभाग, पूर्णियाँ के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार यादव ने जानकारी दी कि विनोद कुमार, राजकुमार दुगड़ ने जब से टीन न० लिया है तब से अब तक कोई टैक्स जमा नहीं किया है । इसके अलावा दुकान के बिल एवं स्टॉक का विवरण ठीक से मौजूद नहीं है । अन्य अधिकारियों के अनुसार दुकान के किसी कपड़े पर विक्रय मूल्य का टैग नहीं लगाया जाता चूँकि दो हजार से ऊपर के मूल्य की साड़ी पर तथा पाँच सौ से अधिक मूल्यों के अन्य वस्त्रों पर टैक्स निर्धारित है । कपड़ो पर टैग न लगाकर  कर चोरी दूकान द्वारा टैक्स चोरी किया जाता है ताकि सही विक्रय मूल्य का पता नहीं चल पाए । इन सभी कारणों से पता चलता है कि दुकानदार लम्बे समय से कर चोरी कर रहा है । छापेमारी के दौरान स्टॉक में रखे कपड़ो की भी जाँच की गयी ।
             सेल्स टैक्स विभाग के छापेमारी टीम में कुल पांच अधिकारी थे । उनके अलावा दो सुरक्षा गार्ड और एक ड्राईवर भी वहाँ मौजूद थे ।