पूर्णिया रेलखंड से राज्यरानी एक्सप्रेस के परिचालन तथा रेलवे के अन्य माँगों को लेकर छात्रों द्वारा पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर 11 सितम्बर को धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है । छात्र नेता राजेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ही बुधवार को इस धरना प्रदर्शन पर निर्णय लेकर सबकुछ तय कर लिया गया ।
छात्र नेता राजेश यादव के अनुसार पूर्णिया द्वारा दी गयी सारी ट्रेनें रेलवे द्वारा रात के समय है जिससे पूर्णिया के लोगों को कोई लाभ नहीं है । पूर्णिया से नई ट्रेनों के परिचालन की ज़रूरत है परन्तु इसकी ओर रेलवे का कोई ध्यान ही नहीं है । इसलिए अब इस प्रस्ताव को लेकर छात्र धरना प्रदर्शन करेंगें । छात्रों के धरना में जो मांगे शामिल होंगी वे है ,पूर्णिया से पटना के लिए राज्यरानी का परिचालन,जानकी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन,पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में इस होकर गुजरनेवाली सभी ट्रेनों का ठहराव,कोसी के समय तालिका में बदलाव सहित सभी ट्रेनों के समय से परिचालन । उन्होंने कहा कि यदि धरना से काम नहीं बनता है तो उनके द्वारा आंदोलन किया जायेगा ।
बैठक में नवनीत साह, सूरज, सोनू, मनीष, आशुतोष, पप्पू यादव, रवि शर्मा, सोनू साह, रितेश साह, आदित्य, रविनंदन, विकास यादव, रूपेश, अजय मंडल, भरत आदि छात्र उपस्थित थे।
News by Date
शुक्रवार, 9 सितंबर 2016
पूर्णिया रेलखंड से राज्यरानी एक्सप्रेस के परिचालन के लिए धारन प्रदर्शन
