News by Date

शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

बनमनखी : बच्चे की लाश मिलने की खबर से शहर में सनसनी

बनमनखी में सुबह आज एक बच्चे की लाश मिलने की खबर से शहर में सनसनी फैल गयी ,थाना प्रभारी को 8 बजे सुबह सुचना मिली की केशोहता के पास एक बच्चे की लाश है ,सुचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और अनुमंडल पुलिश पदाधिकारी कुंदन कुमार घटना स्थल पर पहुचे ,शव को अपने कब्जे लिया और पुलिश तफसिस में जुट गयी है, पुलिस ने हत्या की आशंका की बात कहि है । बच्चे  की पहचान कर ली गई है, बच्चा का नाम मो0 अबुजर आलम पिता मो0 कुशीॅद आलम वाड 17 विशनपुर उम्र लगभग 6 वर्ष है ।
बच्चा कल 6.30 बजे तक कल घर पर था , उसके बाद बच्चा घर में नहीं था ,उसके बाद बच्चो को घर वाले ने अपने स्तर से खोजना शरू किया परन्तु पुलिस को सुचना नहीं दी और सुबह ये घटना घट गयीं ।
चुकी अभी परिजन शोक सन्नसप्त में है तो पुलिश की भी सही ढंग से बात नहीं हो सकी है ।