रूपौली प्रखंड के बिजयमोहनपुर पंचायत में शुक्रवार रोज दोपहर में ग्राम कचहरी में पंचायत के विद्वान जनो एवं प्रतिनिधीयो का बैठक सम्पन हुआ!पंचायत के दर्जनो प्रतिनिधी ने पहुँच कर ग्रामकचहरी को सशक्त बनाने,तथा ग्रामकचहरी के अधिनियम को सर जमि पर पहल हो साथ ही छोटी छोटी घरेलू विवाद का निदान थाना प्रशासन तक नहीं पहुँच क ग्रामकचहरी के माध्यम से हो,बैठक की अध्यक्षता सरपंच अबधेश जायसवाल साथ तमाम पंच वार्ड सदस्य पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद सिंह,बिश्वनाथ गूप्ता ,जगन्नाथ शर्मा ,बिजय सिंह ,शिकन्दर गूप्ता,जनार्दन सिंह ,सेवा मुक्त शिक्षक कृपाल प्रसाद सिंह,राजकुमार यादव,बिजय यादव सहित सेकडो अन्य लोग ऊपस्थित थे!पंचायत के प्रतिनिधीसभी ने बिजयमोहनपुर पंचायत के मुखिया नूतनदेवी के बारे में आक्रोशीत हो स्पष्ट शब्दों में बयान किया की जब से पद मे आए हैं,आज तक पंचायत का कोई भी काम तो दूर आम सभा भी नहीं करवाये हैं!फिलहाल पंचायत का हालात बदतर है !!
