News by Date

शनिवार, 10 सितंबर 2016

महुआ शराब के साथ दो महिला हुई गिरफ्तार

आज के०नगर प्रखंड के रोसका कोसका पंचायत बिठनौली पश्चिम में उत्पादक विभाग, के०नगर बीडीओ, एंव के०नगर थाना के संयुक्त छापेमारी  मे बारह लीटर महुआ शराब के साथ दो महिला को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार महिला मे रीता देवी पति-राकेश सिंह उर्फ जुलमी सिंह एंव नन्की देवी पति-अकल ऋषि दोनों साकिन-रोसका कोसका थाना -के०नगर जिला -पूणिंयाँ की हैं। आज सुबह 8•00 बजे छापेमारी की गई। छापेमारी टीम के पहुचने के बाद चारों -तरफ अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।इसी दौरान महिला सिपाही की नजर रीता देवी ओर नन्की देवी पे पड़ी ओर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।इन दोनों को उत्पाद विभाग अपने साथ पूणिंयाँ ले कर आई ओर दोनों को जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी मे उत्पाद अधीक्षक, उत्पाद इंसपेक्टर, के०नगर के बीडीओ, के०थाना के थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एस आई सुल्तान खान, एंव बड़े पयमाने पे महिला सिपाही ओर बीएमपी के जवान मौजूद थे।