कल शुक्रवार शाम एक ऑटो चालक की ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिटाई को लेकर ऑटो चालकों ने स्थानीय टैक्सी स्टैंड के पास सडक़ जाम कर दिया। आक्रोशित ऑटो चालक उक्त ट्रैफिक पुलिस पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ऑटो वालों का कहना है कि हाट थाना चौक निवासी बेचन पासवान अपने ऑटो से तीन सवारी के साथ लाइन बाजार की ओर जा रहा था। उसने गिरजा चौक पर गाड़ी सड़क के नीचे खड़ी की तभी ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी बीच सड़क पर रोकने के नाम पर उसकी पिटाई कर दी। इस बात को लेकर ऑटो चालकों में रोष फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। ऑटो वालों को समझाने और जाम को छुड़वाने के लिए सदर एसडीओ मौके पर पहुंचे। लेकिन ऑटो वालों की मांग है कि जब तक डीएम आकर मामले को नहीं सुलझाते जाम नहीं हटेगा। जाम को देखते हुए मेने रोड़ ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम से काफी परेशानी हो रही है।
