News by Date

शनिवार, 10 सितंबर 2016

पानी में डूबने से लड़की की मौत

पूर्णिया: क्षेत्र के सीमा गांव स्थित महादलित टोला के निकट गड्ढे में जमा से एक 10  वर्षीय लड़की की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी अनुसार रणवीर ऋषि की पुत्री गुड्डी कुमारी( 10)  और बेचन ऋषि की पुत्री सोनिया कुमारी (9) कमल का फूल लेने गई थी। इसी दौरान दोनों लड़की पानी में डूब गई। बताया गया कि दोनों के अलावा दो अन्य लड़कियां भी साथ में थी। सूचना मिलेते ही ग्रामीण मौके पर जुटे और  उसके बाद दो लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। वही दो लड़कियों में एक की मौत हो चुकी थी जबकि एक अन्य की सांसें चल रही थी। लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि जिस बच्ची की मौत हुई, उसके पिता बाहर काम करते हैं। मृतका की मां रीना देवी और उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्ची की मौत की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद से महादलित टोला में मातम छाया हुआ है। मृतका के परिजनों को ढांढ़स देने के लिए प्रखंड प्रमुख विवेन्द्र सिंह, मुखिया लक्ष्मी विश्वास, समाजसेवी ललित चौधरी, प्रकाश यादव, देवकुमार सिंह आदि पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए सहयोग की मांग की है।