पूर्णिया से राज्यरानी एक्सप्रेस के परिचालन सहित रेलवे से अन्य मांगों को लेकर रविवार को छात्रों ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर धरना दिया। छात्र नेता राजेश यादव ने बताया कि जिस तरह से रात के समय में ट्रेन दी गई है इससे लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। नई ट्रेनों का परिचालन यहां से किया जाना आवश्यक है। धरना के माध्यम से जानकी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन होकर गुजरनेवाली सभी ट्रेनों का ठहराव, पूर्णिया से पटना के लिए राज्यरानी का परिचालन, कोसी के समय तालिका में बदलाव सहित सभी ट्रेनों के समय से परिचालन की मांग की जाएगी। यादव के साथ धरना में नवनीत, सूरज, सोनू, मनीष, आशुतोष, पप्पू यादव, रवि शर्मा, सोनू रितेश आदित्य, रविनंदन, विकास यादव, रूपेश, अजय मंडल, भरत आदि छात्र शामिल थें।
