बनमनखी में बकरीद को लेकर थाना परिसर में पुलिस और पदाधिकारियों द्वारा शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में बकरीद को शांतिपूर्ण मनाने हेतु कई प्रकार के निर्णय लिए गए और निर्देश भी दिए गए ।
शांति समिति के बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने अपील की कि बकरीद के अवसर पर सभी सांप्रदायिक माहौल कायम रखने में मदद करें । इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि ऐसे अवसर से सम्बंधित उनका रिकार्ड साफ है । पिछले वर्षों का क़ोई ऐसा रिकार्ड नहीं है । साथ ही थानाध्यक्ष ने ईद उल जोहा को शांतिपूर्ण मनाने के अपील के साथ साथ लोगों को बकरीद मनाने के लिए कुछ खास सुझाव भी दिए । थाना क्षेत्र में आने वाले ईदगाहों से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त की ।
शांति समिति के बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार तथा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह द्वारा की गयी । इनके अलावा कई पंचायत के मुखिया ,सरपंच ,समिति ,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एंव गणमान्य व्यक्ति बैठक को सफल बनाने के लिए वहाँ मौजूद थे ।
News by Date
रविवार, 11 सितंबर 2016
शांतिपूर्ण बकरीद मनाने हेतु आयोजित शांति समिति बैठक
