पूर्णिया में रविवार सदर थाने के मुंशीबाड़ी स्थित स्कूल संत थॉमस के होस्टल में रहने वाले एक छात्र का मृत्यु हो जाने से लोगों में दहशत और सनसनी फैल गयी है । मृतक का शव होस्टल के बाथरूम के छत से लटका मिला । स्कूल प्रशासन इसे आत्महत्या का मामला बता रही है वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है ।
स्कूल प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया कि मृतक रमेश कश्यप 10वीं का छात्र था । वह काफी समय से होस्टल में रहता था । रविवार सुबह लगभग 7 बजे उसका शव होस्टल के बाथरूम में देख गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गयी और पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
पुलिस प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या का मामला बता रही है परन्तु मृतक के परिजनों को हत्या का संदेह है । मृतक का भाई गोपाल उरांव ने एक बहुत महत्वपूर्ण बात बताई कि कुछ दिनों पूर्व टेस्ट पेपर लीक होने का मामला सामने आया था जिसके उसके भाई का नाम भी आया था । शायद यह उसी का परिणाम है । परन्तु उसका भाई दूसरी तरफ यह भी कहता है कि उसका भाई बहुत मजबूत था ,वह ऐसे आत्महत्या नहीं कर सकता ।
मृतक का शव दुपट्टे से लटका पाया गया था । पोस्टमार्टम के समय देखा गया कि मृतक के कान से खून निकला हुआ था और गले पर निशान भी था । पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया ।
सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को जाँच सघनता से की जा रही है । जाँच के बाद ही मृत्यु का कारन पता चलेगा ।
मृतक कटिहार के गोटफर का रहने वाला था तथा बनवारी उरांव का पुत्र था ।
News by Date
सोमवार, 12 सितंबर 2016
पूर्णिया : संत थॉमस के होस्टल में छात्र ने की आत्महत्या
