News by Date

सोमवार, 12 सितंबर 2016

सरसी थाना में बकरीद को लेकर बैठक

सरसी थाना में बकरीद को लेकर थाना परिसर में पुलिस और पदाधिकारियों द्वारा शांति समिति के बैठक का आयोजन किया गया  । बैठक में बकरीद को शांतिपूर्ण मनाने हेतु कई प्रकार के निर्णय लिए गए और निर्देश भी दिए गए  शांति समिति के बैठक बकरीद के अवसर पर सभी सांप्रदायिक माहौल कायम रखने में मदद करें । इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि ऐसे अवसर से सम्बंधित उनका रिकार्ड साफ है । पिछले वर्षों का क़ोई ऐसा रिकार्ड नहीं है । साथ ही थानाध्यक्ष ने ईद उल जोहा को शांतिपूर्ण मनाने के अपील के साथ साथ लोगों को बकरीद मनाने के लिए कुछ खास सुझाव भी दिए । थाना क्षेत्र में आने वाले ईदगाहों से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त की ।
             शांति समिति के बैठक की 
थाना प्रभारी  द्वारा की गयी । इनके अलावा कई पंचायत के मुखिया ,सरपंच ,समिति ,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एंव गणमान्य व्यक्ति राज किशोर सिंह बैठक को सफल बनाने के लिए वहाँ मौजूद थे ।