News by Date

सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

गुलाबबाग : मंडी में हड़ताल से सबकुछ ठप

पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी जो की बिहार बड़े मंडियों में से एक है,में भी व्यापारियों द्वारा मांगों को लेकर किए गए हड़ताल से सबकुछ ठप पड़ा गया है । लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । 
      प्रशासन के साथ व्यापारियों के हुए बैठक में जब उनके मांगों के प्रति कोई बात नहीं बनी तो अंततः व्यापारियों ने पूर्ण हड़ताल कर दिया । व्यापारियों ने मांग पूरे होने के शर्त पर ही काम फिर से बहाल करने की बात कही है अन्यथा मंडी में काम इसी प्रकार ठप रहेगा । इसके अलावा व्यापारी संघ के अध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि यदि मांगों की पूर्ति नहीं होती है तो आंदोलन इसी प्रकार से जारी रखेंगे ।
       मंडी में हड़ताल से आम लोग बहुत परेशान हो रहे हैं । त्योहारों का मौसम है और मंडी में इस प्रकार की बंदी लोगों के उत्साह के आड़े आ रही है ।