पूर्णिया में गाँधी जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमें सभी गणमान्य खुद झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सफ़ाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया ।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्कूल परिसर से की गयी जहां से सभी आरएन साव होकर नगर निगम कार्यालय तक मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाते हुए पहुँचे । कार्यक्रम में सांसद श्री कुशवाहा भी शामिल हुए और सफाई की ।
वहाँ मौजूद गणमान्यों ने का कहना था कि गाँधी जी हमेशा साफ सफाई को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का सन्देश देते थे । इस सफाई कार्यक्रम के माध्यम से गाँधी जी को श्रद्धांजलि किया जा सकता है । सरकार भी स्वच्छता अभियान चला रही है । परन्तु यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने आस पास में साफ सफाई रख कर देश को स्वच्छ बनाएँ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद, मेयर, डिप्टी मेयर के अलावा 46 वार्डों के वार्ड पार्षद शामिल थे ।
News by Date
सोमवार, 3 अक्टूबर 2016
गाँधी जयंती के अवसर पर सांसद, मेयर और डिप्टी मेयर ने लगाया झाड़ू

