
पूर्णिया के सिंहपुर दियारा पंचायत थाना क्षेत्र का एक डीलर मिट्टी के तेल का ब्लैक करते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया । पुलिस के बुलाए जाने पर जाँच के पश्चात डीलर को दोषी पाया गया ।
ऑटो चालक प्रमोद कुमार के अनुसार उक्त गाँव के ही दुकानदार मनोज गुप्ता ने एक ऑटो भाड़े पर लेकर रूपौली पेट्रोल पंप से डीजल लाने के लिए भेजा । इसी क्रम में बेला प्रसादी गांव के पैक्स गोदाम के समीप ऑटो को रोक पैक्स अध्यक्ष सह डीलर मसीउर्रहमान उर्फ पांचू द्वारा चार गैलन मिट्टी का तेल जबर्दस्ती ऑटो पर लाद दिया गया । ग्रामीणों के अनुसार जब वे मिट्टी के तेल के गैलन को लादकर गाँव लाने के जगह शहर जाते हुए देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुआ और उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ लिया और पुलिस को बुला कर उनके हवाले कर दिया ।
मामले की जांच आपूर्ति पदाधिकारी निशार अहमद,एसडीओ पवन कुमार मंडल तथा बीकोठी के एमओ अमित कुमार द्वारा की गयी । डीलर मसीउर्रहमान के खिलाफ कालाबाजारी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है ।
News by Date
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016
पैक्स गोदाम का मिट्टीे तेल ब्लैक करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा