पूर्णिया में गत सोमवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समीक्षा के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी ।
बैठक में डीडीसी को उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी द्वारा मतदान सूची के पुनरीक्षण के लिए प्राप्त दावा आपत्ति के संदर्भ में पूरा विवरण दिया गया । उप निर्वाचन पदाधिकारी के डकार दी गयी जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है। जिसके आधार पर दावा-आपत्ति 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2016 तक अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय में बीएलओ को दिया जा सकता है। इसके अलावा 16 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन कर मतदान सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा जहाँ सभी बीएलओ को अपने अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहना अनिवार्य है और साथ बीएलओ को सभी जरूरी प्रपत्रों को शिविर में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया ।
बैठक में अजय ठाकुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भुमिसुधार उप समाहर्ता,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
News by Date
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016
31 तक मतदाता सूची में जोड़वा सकते हैं नाम
