News by Date

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

उप मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गयी

कसबा(पूर्णिया)-: बुधवार को उप मुखिया संघ की बैठक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मो0 इरफान आलम के आवास पर आयोजित की गयी | जिसमें सर्वसम्मति से मो0 नुरुल हक को कसबा प्रखंड के उप मुखिया संघ का अध्यक्ष चुना गया | बैठक की अध्यक्षता संझेली पंचायत के मुखिया मो0 शाहबाज आलम ने की | बैठक में सर्वसम्मति से मोहनी  पंचायत के उप मुखिया मो0 नुरुल हक को उप मुखिया संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया | वही गुरही पंचायत के उप मुखिया अनवारुल को निर्विरोध उपाध्यक्ष, घोड़दौड़ पंचायत के उप मुखिया रंजीत कुमार महतो को सचिव तथा जमशीदा खातून को कोषाध्यक्ष चुना गया | निर्वाचित अध्यक्ष रतेश मो0 नुरुल हक ने कहा कि हमें जो जबाबदेही संघ द्वारा दी गयी है मैं उसे शत प्रतिशत निभाउंगा | प्रतिनिधियों के मान-सम्मान की रक्षा करना तथा कसबा प्रखंड को विकसित प्रखंड बनाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है | बैठक में प्रखंड के सभी तेरह पंचायत के मुखिया के अतिरिक्त प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मो0 इरफान आलम, जिला परिषद् सदस्य मो0 शाहिद,पंकज यादव, मो0 मोजिब, मो0 शहाबुदीन, हीरा यादव,संतोष मंडल उपस्थित थे | वही मुखिया संघ के गठन पर पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, कसबा विधायक मो0 आफाक आलम तथा कसबा के प्रखंड प्रमुख बीबी सनौबर ने बधाई दी है |